सबकी खबर , पैनी नज़र

May 2, 2026 5:34 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 2, 2026 5:34 pm

समिति प्रणाली की समीक्षा बैठक में भाग लेने 4 मई को जयपुर, राजस्थान जायेंगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां।

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 5 मई 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन एवं समिति प्रणाली की समीक्षा बैठक  में भाग लेने 4 मई, 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे शिमला से प्रस्थान करेंगे तथा चण्डीगढ़ से वायुमार्ग द्वारा जयपुर जायेगें गौरतलब है कि  लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा विधान मंडलो की समिति प्रणाली के सुदृढ़ीकरण हेतु 6 राज्यो के पीठासीन अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। मध्य प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर इस समिति के सभापति है जबकि उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, ओडिंसा विधान सभा अध्यक्षा सूरमा पाढ़ी, राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी तथा सिक्किम विधान सभा अध्यक्ष मिगंमा नोर्बू शेरपा इसके सदस्य बनाये गये है।
समिति के गठन का मुख्य उदेश्य राज्य विधान मण्डलों में समिति प्रणाली को कैसे सशक्त किया जाये के लिए किया गया है। समिति 5 मई 2026 को बैठक के दौरान राज्य विधान मण्डलों की समिति प्रणाली की समीक्षा करेगी तथा मथन उपरान्त लोक सभाअध्यक्ष को अपने सुझावों के साथ इसकी विस्तृत रिपोर्ट भेजेगी। कुलदीप सिंह पठानियां का पीठासीन अधिकारियों की इस उच्च स्तरीय समिति का सदस्य होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है चूंकि 28 राज्यों के पाठासीन अधिकारियों में से सिर्फ 6 राज्य विधान मण्डलों के अध्यक्षों का इसके लिए चयन किया गया है। पाठासीन अधिकारी  सम्मेलन में कुलदीप सिंह पठानियां की भूमिका सदैव सराहनीय रहती है जिसकी वजह से उनका प्रमुख समितियों में चयन हुआ है। हि0 प्र0 विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी इस सम्मेलन में भाग लेने जयपुर जा रहे है।