सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 18, 2026 9:54 pm

एलआईसी व उमंग ने ढली में मनाया वन महोत्सव, देवदार के पौधे रोपे

शिमला 04 अगस्त 2023: पर्यावरण संरक्षण में योगदान देते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम  (एलआईसी) व उमंग फाउंडेशन ने शिमला के साथ लगते ढली के जंगल में देवदार के पौधे रोपे । उमंग फाउंडेशन प्रति वर्ष  शिमला के साथ लगते जंगल में सैकड़ों  पौधे लगाती है। पौधरोपण कार्यक्रम के संयोजक व एलआईसी के शाखा प्रबंधक, शाखा यूनिट 2 संजौली, श्रवण शर्मा ने बताया कि  एलआईसी इस बार व्यापक रूप से पौधरोपण कार्यक्रम कर रही है। इससे पर्यावरण संरक्षण, भूमि कटाव, ग्लोबल वार्मिग व प्राकृतिक आपदाओं से बचाव होगा । उन्होंने कहा कि जिस गति से जनसंख्या बढ़ रही है उस अनुपात में पौधे नहीं लगाए जा रहे। पौधे लगा कर ही हम पर्यावरण को बचा सकते है। श्रवण शर्मा ने बताया कि एलआईसी वन महोत्सव के अतिरिक्त रक्तदान शिविर, प्रतिभावान छात्रों को स्कूलों में पुर
स्कार वितरण जैसे अनेकों सामाजिक कार्य करती है। इस कार्यक्रम में उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी विनोद योगाचार्य के अतिरिक्त केशव श्रीवास्तव सहायक शाखा प्रबंधक, वी पी नेगी व दीपक शर्मा विकास अधिकारी, मंजीत भारद्वाज मुख्य बीमा सलाहकार, हेम राज गौतम व संसार चंद अभिकर्ता तथा एल आई सी के कर्मचारियों में राहुल, राजेश हेम प्रकाश, यशपाल व विपिन ने सहयोग किया ।