सबकी खबर , पैनी नज़र

June 8, 2026 11:30 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 8, 2026 11:30 pm

ग्रीष्मोत्सव के दूसरे दिन महानाटी का होगा आयोजन

शिमला 08 जून, 2026, गेयटी थिएटर में रंग मंच उत्सव के तहत ‘डबल-ट्रबल’ नाटक का होगा मंचन

08 से 12 जून 2026 तक आयोजित किए जा रहे अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के दूसरे दिन सांस्कृतिक संध्या सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत कल प्रातः 11 बजे नगर निगम ग्राउंड संजौली में चल रही वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अन्य मैच विभिन्न जिलों से आई टीमों के मध्य खेले जाएंगे।

गेयटी थिएटर में आयोजित किए जा रहे कवि सम्मेलन के तहत कल दोपहर पहाड़ी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें हिमाचल की समृद्ध संस्कृति को प्रदेश के नामित कवियों द्वारा विभिन्न पहाड़ी भाषाओं में अलंकृत किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव में कल दोपहर 04 बजे हिमाचल की पहचान महा नाटी का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसके शिमला के आस पास की आईसीडीएस खण्ड से लगभग 250 महिलाएं भाग लेंगी। इसके अलावा फन अट्रैक्शन में विभिन्न करैक्टर व स्टेच्यू मैन तथा फ्लावर शो का भी आयोजन किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला में माध्यम से विभिन्न राज्यों के कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ लोगों और पर्यटकों का मनोरंजन करेंगे।
सायं 6 बजे पुलिस सहायता कक्ष के समीप छम्म नृत्य होगा व गेयटी थिएटर में रंग मंच उत्सव के तहत ‘डबल-ट्रबल’ नाटक प्रस्तुत किया जाएगा।

इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या का आगाज सायं 04 बजे से आरंभ कर दिया जाएगा और इसके साथ ही मुख्य मंच पर कलाकारों की प्रस्तुतियां शुरू हो जायेंगी। द्वितीय सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 कार्यक्रम का सीधा प्रसारण डिसी शिमला के फेसबुक पेज पर उपलब्ध होगा।

हरीश जनारथा होंगे मुख्य अतिथि, ज्योतिका टांगरी होगी स्टार कलाकार
09 जून को सांस्कृतिक संध्या में विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मशहूर पार्श्व गायिका ज्योतिका टांगरी स्टार कलाकार होंगी।