सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 22, 2026 4:13 pm

कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 06 मार्च, 2023 : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट की बैठक में नई आबकारी (शराब) नीति को मंजूरी देने का निर्णय लिया है। शराब के ठेकों की नीलामी से सरकार को 15 से 20 फीसदी ज्यादा आय होगी। हिमाचल सरकार ने कैबिनेट में पानी पर सेस लगाने का निर्णय लिया है। जिसका असर हिमाचल के नदी नालों में बनी विद्युत परियोजनाओं पर पड़ेगा। इससे सरकार को एक हज़ार करोड़ से ज्यादा की आमदनी होगी। हिमाचल में 10 हजार 999 MW के 172 बिजली प्रोजेक्ट है। सरकार नई बसों की खरीददारी करेगी। हिमाचल में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर कैबिनेट में विस्तृत रिपोर्ट लाकर फैसला लिया जायेगा। मार्च माह में 200 HRTC की बसें कंडम हो रही है। इसके अलावा 15 साल पुराने वाहन भी खत्म हो रहे है जिसको देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों को लेने पर विचार किया जायेगा।