शिमला हिमदेव न्यूज़ 13 जनवरी, 2023: आज मास्टरकार्ड ने घोषणा करके बताया कि इसने अपने स्केलेबल ग्रामीण एवं कृषि डिजिटाईज़ेशन समाधान, फार्म पास द्वारा भारत में एक मिलियन से ज्यादा छोटे भूमिधारक किसानों को लाभान्वित किया है। फार्म पास का उपयोग कर मास्टरकार्ड ने साल 2022 में लगभग 180 करोड़ रु. के कृषि उत्पाद की बिक्री की। लॉरेंसडेल एग्रो प्रोसेसिंग इंडिया (लीफ) और बेसिक्स सोशल एंटरप्राईज़ ग्रुप के साथ काम करते हुए इस पेमेंट्स टेक्नॉलॉजी फर्म ने साल 2025 तक 10मिलियन किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य स्थापित किया है।डिजिटल और पेमेंट्स टेक्नॉलॉजी एवं एग्रीटेक में अपने समृद्ध अनुभव और विशेषज्ञता के साथ मास्टरकार्ड साल 2023 में अपने फार्म पास सॉल्यूशन का विस्तार पाँच और भारतीय राज्यों- हिमाचल प्रदेश, असम, ओडिशा, तेलंगाना, और पश्चिम बंगाल में करेगा।
मास्टरकार्ड फार्म पास ग्रामीण इलाकों के लिए एक डिजिटल ईकोसिस्टम प्लेटफॉर्म है, जो दूरदराज के अनकनेक्टेड इलाकों में ऑफलाईन काम करता है और कृषि क्षेत्र में हितधारकों को एक साथ आने और किसान समुदाय को सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह प्लेटफॉर्म कृषि बाजारों और फार्मर डेटा का डिजिटाईज़ेशन संभव बनाता है, ताकि कमर्शियल रूप से सस्टेनेबल परिवेश का निर्माण हो, और किसान औपचारिक अर्थव्यवस्था का हिस्सा बन सकें।मास्टरकार्ड में एग्ज़िक्यूटिव वाईस प्रेसिडेंट, ह्यूमेनिटेरियन एंड डेवलपमेंट, तारा नाथन ने कहा, ‘‘कम्युनिटी पास, जिसमें फार्म पास शामिल है, छोटे भूमिधारक किसानों को ज्यादा और तेजी से भुगतान पाने में मदद करने के लिए डिज़ाईन किया गया है। मास्टरकार्ड को पिछले साल एक मिलियन किसानों का सहयोग करने पर गर्व है। वित्तीय समावेशन सुनिश्चित करने और किसानों की आय दोगुनी करने के भारत सरकार के उद्देश्य के अनुरूप, कम्युनिटी पास छोटे भूमिधारक किसानों की समस्याओं का समाधान करता है और उन्हें भरोसेमंद बाजार और वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराता है।’’








