नगरोटा धर्मशाला, 26 जुलाई। विकास पुरूष स्व जीएस बाली के जन्म दिन पर नगरोटा में आयोजित मेगा मेडिकल कैंप में 3000 लोगों ने प्रथम दिन चेकअप करवाया इसमें 50 करीब विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान दीं। डॉ बीएल कपूर हास्पीटल दिल्ली, रोटरी आई हॉस्पीटल पालमपुर, फोर्टिज्स, डा राधा कृष्णन मेडिकल कालेज टांडा, हिमाचल डेंटल कालेज सुंदरनगर तथा दृष्टि बाधितोें के लिए आईआईटी दिल्ली तथा समक्ष संस्था के चिकित्सकों की टीम ने मेडिकल कैंप में रोगियों का चेकअप किया गया। मेडिकल कैंप में निशुल्क दवाइयां तथा मेडिकल टेस्ट की सुविधा भी निशुल्क प्रदान की गई इसके साथ ही आंखों का चेक अप भी किया गया तथा लोगों को नजर की चश्में तथा श्रवण यंत्र भी निशुल्क वितरित किए गए इसके अलावा रोगियों के लिए खान पान भी व्यवस्था कैंप के दौरान की गई। मेडिकल कैंप का समापन 27 जुलाई को किया जाएगा।






