सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 25, 2026 11:59 am

प्रवेश परीक्षाओं की अंतिम तिथि बढ़ाने को लेकर को दिया ज्ञापन

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 15 मई, 2023: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इकाई मंत्री इंद्र सेन नेगी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही छात्र हितों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करती आई है। इसी के तहत आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्रों की मांगों को लेकर अधिष्ठाता अध्ययन को ज्ञापन दिया गया। इस ज्ञापन में विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओ ने प्रदेश के दो विश्वविद्यालय में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तिथि बढ़ाने की मांग को उठाया|विद्यार्थी परिषद ने मांग की है प्रदेश विश्वविद्यालयों में प्रवेश परीक्षाओं के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि खत्म हो चुकी है और प्रदेश के बहुत से छात्र इन प्रवेश परीक्षाओं के फॉर्म भरने के लिए पंजीकरण नही करवा पाए हैं। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति ऐसी हैं की दुर्गम क्षेत्रों में इंटरनेट की समस्या रहती है जिस कारण से प्रदेश के छात्रों के समक्ष ऐसी समस्याएं आ रही हैं।
परिषद ने मांग रखी की प्रवेश परीक्षा भरने की पंजीकरण तिथि को बढ़ाया जाए, जिससे प्रदेश के जितने भी छात्रों के समक्ष ऐसी समस्या आ रही है वह छात्र भी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करवा सके। परिषद ने अधिष्ठाता अध्ययन को इस समस्या से अवगत करवाते हुए चेतावनी दी की अगर इस मांग को पूरा नहीं किया गया तो परिषद उग्र आंदोलन करने से गुरेज़ नही करेगी।