शिमला (हिमदेव न्यूज़) 03 मार्च 2023: सिलेंडर के दाम बढ़ने पर नरेश चौहान ने किया केंद्र पर वार, बोले नॉर्थ ईस्ट में चुनाव खत्म हुए ऐसे में महंगाई की किश्त आना लाज़मी,, वोट की राजनीति के तहत खोले गए संस्थानों को किया गया डिनोटिफाइड। देशभर में रसोई गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. हाल ही में घरेलू रसोई गैस के दामों में ₹50 तो वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर 350 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रामक रूप अपनाते हुए सड़कों पर उतर आई है तो वहीं हिमाचल भी इसकी मार से अछूता नही रहा है। वहीं मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने रसोई गैस के बढ़े दामों को लेकर केंद्र सरकार पर तंज के साथ निशाना साधते हुए कहा कि नॉर्थ ईस्ट के चुनाव खत्म हो चुके हैं ऐसे में स्वाभाविक था कि केंद्र की ओर से महंगाई की एक और किस्त जारी कर दी जाएगी. उन्होंने मोदी सरकार पर वार करते हुए कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार का यह जनता को एक और तोहफा है। आज कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2200 से ऊपर जा चुका है तो वही घरेलू गैस के दाम 1200 तक पहुंच गया है. उन्होंने कहा कि यह देश की जनता पर बड़ा बोझ है. नरेश चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार इन बढ़े हुए दामों को वापिस ले जिससे लोगों को महंगाई से राहत मिल सके। वहीं नरेश चौहान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सरकार ने वोट की राजनीति के खातिर अंतिम छः माह में जिन संस्थानों को खोला गया है उन्हें ही सरकार द्वारा डिनोटिफाइड किया गया है।इन संस्थानों के लिये न तो बजट का प्रावधान था। पूर्व की सरकार 75 हजार करोड़ के कर्जे सहित कर्मचारियों की देनदारियां छोड़ कर गयी है।अगर फिर भी इन्हें चलाया जाता है तो चार हजार करोड़ का अतिरिक्त कर्जा सरकार पर और हो जाता है।






