सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 1, 2026 1:16 am

राजधानी शिमला में मनाया गया राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस

प्रदेश के 90 फीसदी लोगों को कैविटी की समस्या, 85 फीसदी के मसूड़ों में पायरिया

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 06 मार्च 2023 हर साल 6 मार्च को राष्ट्रीय दंत चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। इस दिन दंत चिकित्सक लोगों को दांतों की किस तरह से देखभाल करनी है।उ सके प्रति जागरूक भी करते हैं, ताकि लोग अपने दांतों की देखभाल करने के तरीके के बारे में अधिक जान सकें। यह दिवस दंत चिकित्सकों का धन्यवाद करने और उनकी प्रशंसा करने के लिए भी मनाया जाता है।वहीं इसी कड़ी में शिमला के रिज मैदान पर आइजीएमसी दन्त महाविधालय द्वारा लोगों को दांतों की सही देखभाल के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए एक निशुल्क कैम्प आयोजित किया गया।इसमें सैंकड़ो लोगो के दांतों की जांच की गई।वहीं आईजीएमसी अस्पताल के दन्त महाविद्यालय के प्रधानाचार्य आशु गुप्ता ने बताया कि इस शिविर को लगाने का उद्देश्य लोगो दांतो की सही देखभाल के प्रति जागरूक करना था।उन्होंने बताया कि इस शिविर में 200 के करीब लोगो के दांतों की जांच की गई स्वस्थ दांतों के लिए अपनाएं ये टिप्स. डॉ. आशु ने बताया कि दांतों की ट्रिटमेंट के लिए अब कई लेटेस्ट टेक्निक्स आ गई है. जिससे दांतों का ट्रीटमेंट करना और भी सरल हो गया है. उन्होंने कहा कि जहां पहले ट्रीटमेंट में ज्यादा समय लगता था, अब लेटेस्ट टेक्निक्स आने से ट्रीटमेंट में कम समय लगता है.
उन्होंने बताया कि लोग अगर दांतों की समस्याओं को लेकर पहले से ही जागरूक होंगे तो गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है. उन्होंने कहा कि दांतों को स्वस्थ रखना अहम है. उन्होंने कहा कि मदिरा पान और धूम्रपान करने से भी इसका सिधा असर दांतों की सेहत पर पड़ता है. उन्होंने कहा कि मजबूत दांतों के लिए हमें नियमित रूप से सुबह उठने के बाद और सोने से पहले ब्रश करना चाहिए. सॉफ्ट ब्रश का इस्तोमाल करना चाहिए. कठोर ब्रश से मसूड़ों को नुकसान पहुंचता है. ब्रश को जल्दी जल्दी दाएं-बाएं चलाने के बजाय नीचे से ऊपर चलाएं. ब्रश से मसूड़ों से दांतों की ओर ब्रश करें ताकि मसूड़ों की भी मालिश हो सके और रक्तसंचार बढ़ सके महीने में एक बार डेंटिस्ट के पास जरूर जाएं और दांतों की जांच कराएं। 85 फीसदी लोगों के मसूड़ों में पायरिया किसी भी व्यक्ति के लिए दांत न केवल सुंदर दिखने के लिए बेहद जरूरी होते हैं बल्कि इसमें बीमारी से बचाना भी जरूरी होता है. दांतो से जुड़ी बीमारी को लेकर हिमाचल प्रदेश के आंकड़े चौंकाने वाले हैं. प्रदेश में करीब 90 फ़ीसदी लोगों को दंत क्षय रोग यानी कैविटी की दिक्कत है. यही नहीं, 85 फ़ीसदी लोगों को मसूड़ों का रोग पायरिया है. इसकी मुख्य वजह दांतो की ठीक ढंग से सफाई न करना और समय-समय पर चेकअप न करवाना है.