सबकी खबर , पैनी नज़र

June 16, 2026 7:23 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 16, 2026 7:23 pm

गेयटी ड्रामेटिक सोसाइटी शिमला व राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रेपर्टरी कम्पनी दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रेपर्टरी कम्पनी की स्थापना के 60 गौरवशाली वर्षों की रंगमंचीय यात्रा के पूर्ण होने के अवसर पर

भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश, हिमाचल कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी शिमला, गेयटी ड्रामेटिक सोसाइटी शिमला व राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रेपर्टरी कम्पनी दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रेपर्टरी कम्पनी की स्थापना के 60 गौरवशाली वर्षों की रंगमंचीय यात्रा के पूर्ण होने के अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य के तीन प्रमुख शहरों कुल्लू, धर्मशाला व शिमला में हिमरंग षष्टि नाट्य उत्सव का आयोजन तीन संस्करणों में करवाया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रेपर्टरी कम्पनी के अध्यक्ष राजेश सिंह उक्त तीनों संस्करणों में उपस्थित रहेंगे।
निदेशक, भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश, रीमा कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि हिम रंग षष्टि नाट्य उत्सव का आगाज 18 जून, 2026 को कुल्लू के अटल सदन के अंतरंग सभागार से होगा जिसमें एनएसडी रेपर्टरी कम्पनी के रंगकर्मियों द्वारा ‘माई री मैं कासे कहूं’, 19 जून, 2026 को ‘बाबूजी’, 20 जून, 2026 को ‘ताजमहल का टेंडर’, नाटक का मंचन किया जाएगा।
नाट्य उत्सव के दूसरे संस्करण में धर्मशाला, जिला कांगड़ा के राजकीय महाविद्यालय के अंतरंग सभागार में 22 जून, 2026 को ‘ताजमहल का टैंडर’ और 23 जून, 2026 को ‘बाबूजी’ नाटक का मंचन किया जाएगा।
हिमरंग षष्टि नाट्य उत्सव के तीसरे व अन्तिम संस्करण में एनएसडी रेपर्टरी कम्पनी के रंगकर्मियों द्वारा शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के गौथिक सभागार में 26 जून, 2026 को ‘माई रि मैं कासे कहूं, तथा 27 जून, 2026 को ‘अक्स तमाशा’ नाटक का मंचन किया जाएगा ।

गेयटी ड्रामेटिक सोसाइटी शिमला व राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रेपर्टरी कम्पनी दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रेपर्टरी कम्पनी की स्थापना के 60 गौरवशाली वर्षों की रंगमंचीय यात्रा के पूर्ण होने के अवसर पर