सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 24, 2026 3:13 pm

राष्ट्रीय तंबाकू मुक्त अभियान

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 30 अगस्त, 2022:
राष्ट्रीय तंबाकू मुक्त अभियान के तहत चिकित्सा खंड सुन्नी के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों में COTPA व तंबाकू मुक्त भाषण व अन्य कार्यक्रम के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेखा चोपड़ा के सफल दिशानिर्देश द्वारा चिकित्सा खण्ड सुन्नी के अधीन सम्बंधित चिकित्सा अधिकारी व प्रभारियों द्वारा सभी प्राथमिक, माध्यमिक व वरिष्ठ विद्यालयों में तंबाकू मुक्त निर्वेशन किया गया। सोमवार को शिक्षा खण्ड सुन्नी के कार्यालय बसन्तपुर में चिकित्सा अधिकारी डॉ आर्चित शर्मा व खण्ड कार्यक्रम अधिकारी शिक्षा खण्ड बसन्तपुर ओ पी केसथा की अगुवाई में डॉ आर्चित शर्मा ने Weekly Iron Folic Acid Supplementation की ट्रेनिंग तथा एनीमिया मुक्त भारत व COVID19 टीकाकरण बढ़ाने आदि विषयों पर प्रकाश डाला।
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ परवीन भाटिया व चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ आर्चित शर्मा ने 126 विद्यालयों को राष्ट्रीय तम्बाखू मुक्त अभियान के अधीन तंबाकू मुक्त सर्टिफिकेट प्रदान किए। राष्ट्रीय तंबाकू मुक्त अभियान के अधीन अगस्त माह में 40 से ज्यादा विद्यालय परिसरों में सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारियों द्वारा अपने अपने स्वास्थ्य क्षेत्र में COTPA व तंबाकू मुक्त भाषण व अन्य कार्यक्रम किए गए।