सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 20, 2026 1:55 am

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट मंडी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की न तो डीपीआर तैयार और न ही अनुमानित लागत का पता।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 10 अगस्त 2022 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट मंडी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की न तो डीपीआर तैयार और न ही अनुमानित लागत का पता है। विधानसभा में मानसून सत्र में इसका खुलासा हुआ। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इस संदर्भ में सवाल किया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने पूछा कि प्रदेश के मंडी जिले में हवाई अड्डे निर्माण के लिए सरकार ने कौन सा स्थान चयनित किया और हवाई अड्डे के निर्माण के लिए कितनी भूमि अधिगृहित की जा रही है।अधिग्रहण के लिए मुआवजा दर क्या फेक्टर-11 के अनुरूप दिया जाना है। अब तक कितनी धनराशि मुआवजे के रूप में प्रदान की गई है। लिखित जवाब में सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि जिला मंडी में बल्ह तहसील में हवाई अडडे के निर्माण के लिए स्थान का चयन किया गया है। हवाई अड्डे के निर्माण के लिए 2535-01-09 बीघा निजी भूमि अधिग्रहण की जानी प्रस्तावित है। प्रदेश में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे की स्थापना के लिए प्रदेश सरकार निजी भूमि का अधिग्रहण भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रति कर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।