सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 8, 2026 11:58 am

पीएनबी आरसेटी धर्मशाला द्वारा दिया गया डेयरी फार्मिंग का प्रशिक्षण

आरसेटी निदेशक महेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, धर्मशाला द्वारा जिला कांगड़ा के उतराला बैजनाथ की महिलाओं एवं पुरूषों को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए 10 दिन का डेयरी फार्मिंग एवं केंचुआ खाद बनाने का निःशुल्क एवं अवासीय प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
    इस अवसर पर ई.डी.पी एसेसर हरमेश राजपूत, एसेसर सुरेश कुमार, संकाय सुमन प्रकाश और अतुल शर्मा भी उपस्थित रहे।
     आरसेटी निदेशक महेन्द्र सिंह ने बताया कि जनवरी माह के दौरान संस्थान द्वारा 18 से 45 वर्ष तक की आयु के 30 युवक एवं युवतियों को मुर्गी पालन एवं बकरी पालन का 10-10 दिन और कटिंग-टेलरिंग का 30 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
     उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक एवं युवतियां पीएनबी, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कांगड़ा, नजदीक राजकीय महाविद्यालय ओडिटोरियम, सिविल लाईन धर्मशाला में सम्पर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान के निदेशक महेन्द्र शर्मा से उनके दूरभाष नम्बर 94180-20861 या कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892-227122 पर सम्पर्क किया जा सकता है।