सबकी खबर , पैनी नज़र

September 29, 2026 9:02 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 29, 2026 9:02 am

सनेल हादसे पर शिक्षा मंत्री ने जताया दुख




शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज शिमला जिले के जुब्बल उपमंडल के सनेल में भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मृतक व्यक्तियों के परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुए राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है।
रोहित ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।