सबकी खबर , पैनी नज़र

July 29, 2026 8:42 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 29, 2026 8:42 am

ॐ श्री गणेशाय नमःॐ
आपका दिन मंगलमय हो आज का सनातन पञ्चाङ्ग

*✴️कलियुगाब्द – 5128*
*✴️संवत – रौद्र*
*✴️संवत्सर राजा –  गुरु*
*✴️संवत्सर मंत्री – मङ्गल*
*✴️दिनांक – 29 जुलाई 2026*
*✴️दिन – बुधवार*
*✴️विक्रम संवत् – 2083*
*✴️अयन – दक्षिणायण*
*✴️ऋतु – वर्षा*
*✴️मास – श्रावण*
*✴️पक्ष –  आषाढ़ शुक्ल*
*✴️तिथि – पूर्णिमा रात्रि 08:05 तक तत्पश्चात् प्रतिपदा*
*✴️नक्षत्र – उत्तराषाढा दोपहर 03:37 तक तत्पश्चात् श्रवण*
*✴️योग – प्रीति रात्रि 11:58 तक तत्पश्चात् आयुष्मान्*
*✴️राहुकाल – दोपहर 12:33 से दोपहर 02:13 तक*
*✴️सूर्योदय – 05:56*
*✴️सूर्यास्त – 07:11*
*✴️दिशा शूल – उत्तर दिशा में*
*✴️ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:30 से प्रातः 05:13 तक*
*✴️अभिजीत मुहूर्त – कोई नहीं*
*✴️निशिता मुहूर्त – मध्यरात्रि 12:12 से मध्यरात्रि 12:55 तक*
*✴️व्रत पर्व विवरण :- व्यास- गुरु- आषाढ़ी पूर्णिमा, विद्यालाभ योग (प्रातः 04:30 से दोपहर 03:37 तक), 36वीं ऋषि प्रसाद जयंती, संन्यासी चतुर्मास आरम्भ*
*✴️विशेष – पूर्णिमा और व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*
*🌞गुरु पूजन🌞*
*✴️गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः गुरुर्साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः।।ध्यानमूलं गुरुर्मूर्ति पूजामूलं गुरोः पदम्।मंत्रमूलं गुरोर्वाक्यं मोक्षमूलं गुरोः कृपा।।अखंडमंडलाकारं व्याप्तं येन चराचरम्।तत्पदं दर्शितं येन तस्मै श्री गुरवे नमः।।त्वमेव माता च पिता त्वमेव, त्वमेव बंधुश्च सखा त्वमेव।त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव, त्वमेव सर्वं मम देव देव ।।ब्रह्मानंदं परम सुखदं केवलं ज्ञानमूर्तिं ।द्वन्द्वातीतं गगनसदृशंतत्त्वमस्यादिलक्षयम् ।।एकं नित्यं विमलं अचलं सर्वधीसाक्षीभूतम्।भावातीतं त्रिगुणरहितं सदगुरुं तं नमामि।।*
*✴️ऐसे महिमावान श्री सदगुरुदेव के पावन चरणकमलों का षोड़शोपचार से पूजन करने से साधक-शिष्य का हृदय शीघ्र शुद्ध और उन्नत बन जाता है। मानसपूजा इस प्रकार कर सकते हैं।मन ही मन भावना करो कि हम गुरुदेव के श्री चरण धो रहे हैं … सर्वतीर्थों के जल से उनके पादारविन्द को स्नान करा रहे हैं। खूब आदर एवं कृतज्ञतापूर्वक उनके श्रीचरणों में दृष्टि रखकर … श्रीचरणों को प्यार करते हुए उनको नहला रहे हैं … उनके तेजोमय ललाट में शुद्ध चन्दन से तिलक कर रहे हैं … अक्षत चढ़ा रहे हैं … अपने हाथों से बनाई हुई गुलाब के सुन्दर फूलों की सुहावनी माला अर्पित करके अपने हाथ पवित्र कर रहे हैं … पाँच कर्मेन्द्रियों की, पाँच ज्ञानेन्द्रियों की एवं ग्यारहवें मन की चेष्टाएँ गुरुदेव के श्री चरणों में अर्पित कर रहे हैं।*
*✴️कायेन वाचा मनसेन्द्रियैवा बुध्यात्मना वा प्रकृतेः स्वभावात्।करोमि यद् यद् सकलं परस्मै नारायणायेति समर्पयामि ।।शरीर से, वाणी से, मन से, इन्द्रियों से, बुद्धि से अथवा प्रकृति के स्वभाव से जो जो करते  हैं वह सब समर्पित करते हैं। हमारे जो कुछ कर्म हैं, हे गुरुदेव, वे सब आपके श्री चरणों में समर्पित हैं।हमारा कर्त्तापन का भाव, हमारा भोक्तापन का भाव आपके श्रीचरणों में समर्पित है।*
*✴️इस प्रकार ब्रह्मवेत्ता सदगुरु की कृपा को, ज्ञान को, आत्मशान्ति को, हृदय में भरते हुए, उनके अमृत वचनों पर अडिग बनते हुए अन्तर्मुख हो जाओ आनन्दमय बनते जाओ*
*ॐ आनंद ! ॐ आनंद ! ॐ आनंद !*
*🌞दैनिक राशिफल🌞*
*29 जुलाई, 2026, बुधवार*
*✴️मेष राशि : घर के बाहर के खाने से बचें। ऑफिस में अपने विरोधी के षड्यंत्र से सावधान रहें। आज खर्च भी ज्यादा होगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सपोर्ट की बेहद जरूरत है।*
*✴️वृष राशि : आज का दिन शुभ है। अपने प्रेमी से आज मिलन होगा। दिनभर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है। अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है।*
*✴️मिथुन राशि : आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें कहासुनी हो सकती है। किसी शुभ मांगलिक कार्य में जाने का मौका मिलेगा। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा।*
*✴️कर्क राशि : आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है।*
*✴️सिंह  राशि : आज का दिन काफी बिजी रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। अपने पार्टनर के साथ शाम का स्पेशल प्रोग्राम कामयाब होगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने-फिरने से कोई फायदा हो सकता है।*
*✴️कन्या राशि : आज का दिन खुशगवार बीतेगा। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें।*
*✴️तुला राशि : आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हैल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख हो सकता है।*
*✴️वृश्चिक राशि : थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नजर आएंगे।*
*✴️धनु राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे।*
*✴️मकर राशि : छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे।*
*✴️कुम्भ राशि : ऑफिस में काम को धीरे-धीरे ही करेंगे तो फायदे हो ही जाएंगे। पढ़ाई-लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नए साथी काम में हाथ बंटाएंगे।*
*✴️मीन राशि : आज का दिन लकी रहेगा।व्यापार और निवेश में चिंता खत्म होगी। घूमने फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा। रोज़मर्रा कार्य और खाना-पीना व्यवस्थित तरीके से बनाएं।*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*समस्या समाधान व मार्गदर्शन के लिए निम्नलिखित सम्पर्क नम्बर पर आधुनिक भारत के नए Aratti ऐप,व्हाट्सएप, टेलीग्राम पर  हमारी सेवाएं निःशुल्क रहेगी।केवल एक से अधिक प्रश्न ना करे।आयु बढ़ रही है ,विवाह में दिक्कत,रिश्ते आते है बात नही बनती,जीवन साथी से अनबन,सम्बन्ध विछेद सन्तान कष्ट,ग्रह दोष पितृ/प्रेत दोष/नजर दोष/वास्तु/पुनर्विवाह/कुण्डली मिलान/तलाक शुदा/ शराब आदि का नशा गठिया वायु ,जोड़ो का दर्द,सर्वाइकल,शरीर दर्द की आर्युवेदिक दवा चाहिए तो व्हाट्सएप पर  सम्पर्क कर मंगवाए सेवन विधि 1 कैप्सूल 2 गोली खाना खाने के बाद सुबह शाम दूध से ले।परहेज उड़द की दाल,चावल, कढ़ी, गोभी,दहीं*
       *✴️ll जय श्री राम ।।”✴️*
            *आचार्य विजय*
          *🌞9318539165🌞*