सबकी खबर , पैनी नज़र

September 29, 2026 12:38 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 29, 2026 12:38 am

माता की बरसी पर बेटे और परिवार ने आनी अस्पताल को दी व्हील चेयर

(आनी। जितेंद्र गुप्ता)जैसा पुण्य पूजा-पाठ से मिलता है, वैसा ही पुण्य दान करने से भी मिलता है और अगर हम समर्थ हैं तो जरूरतमंद लोगों की मदद करने में पीछे नहीं हटना चाहिए।
इन्हीं पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए वीरवार को डिंगीधार पंचायत के तदाशा गांव के रमेश चंद ठाकुर ने अपनी स्वर्गीय माता झरी देवी की चौथी बरसी के अवसर पर सिविल अस्पताल आनी को एक व्हील चेयर दान में दी।
इस कार्य को अंजाम देने के लिए सिविल अस्पताल आनी में उनकी धर्मपत्नी संजया देवी, पुत्र नीरज और पुत्रवधू ज्योति ने शिरकत की और व्हील चेयर को अस्पताल प्रबंधन को भेंट किया।