सबकी खबर , पैनी नज़र

September 30, 2026 12:38 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 30, 2026 12:38 am

हिमाचल प्रदेश के निर्माता प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व डॉक्टर यशवंत सिंह परमार की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

शिमला 4 अगस्त 2024: हिमाचल प्रदेश के निर्माता प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्व डॉक्टर यशवंत सिंह परमार की जयंती पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी नेताओं,पदाधिकारियों,व कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस दौरान पार्टी नेताओं ने प्रदेश के निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर परमार आज भी उनके प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के निर्माण में उनकी भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।
राजीव भवन में श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में प्रमुख शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत गौतम, शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष आनन्द कौशल, प्रदेश सचिव भूपिंदर कंवर, प्रवक्ता जी एस तोमर, शिमला नगर निगम के पार्षद ममता चंदेल,राज कुमार व गोपाल शर्मा के अतिरिक्त जिला शिमला महिला कांग्रेस अध्यक्ष वनिता वर्मा के अतिरिक्त डॉ दिलीप धीमान, विक्रम कंवर,दीक्षित भारद्वाज,मान सिंह ठाकुर,भगत राम बुशहरी, कपिल कुमार,नीलू ठाकुर, बबली, संत राम, देवेंद्र कुमार रत्न व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता ने परमार को अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।