सबकी खबर , पैनी नज़र

September 26, 2026 3:41 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 26, 2026 3:41 pm

नहर बाग सिरमौर मे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भंडारा कर सर्व समाज के सुख शांति हेतु की मंगल कामना

चंडीगढ़ (पवन चोपड़ा) हर वर्ष की भांति नहरबाग सिरमौर हिमाचल प्रदेश स्थित दत्तात्रेय आश्रम गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कुरुक्षेत्र जिला के गांव झांसा व क्षेत्र वासियों की ओर से आश्रम संचालक महंत श्री शिवगिरी जी महाराज के सानिध्य में पिछले लगभग 25 वर्षों से शुरू किया गया भंडारा अबकी बार भी गांव झांसा वासियों द्वारा दिया गया। इस दौरान श्रीलेखा गिरी जी महाराज रेणुका जी तथा गांव झांसा के सरपंच विशेष रूप से मौजूद रहे। महंत शिवगिरी महाराज ने बताया कि गुरु का दर्जा संसार में सबसे ऊंचा मान गया है इसलिए गुरु की पूजा और सेवा ही सर्वोपरि है जो व्यक्ति अपने गुरु का सम्मान करता है व समाज के अलावा देवलोक में भी सम्मान प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि गुरु दत्तात्रेय महाराज के समक्ष सर्व समाज सहित हिमाचल प्रदेश में भी सुख शांति की कामना हेतु उनके श्री चरणों में प्रार्थना की गई। इससे पूर्व पंडित नरेश शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच हवन यज्ञ में संत समाज सहित हरियाणा कुरुक्षेत्र ,सोनीपत,पंजाब सहित हिमाचल प्रदेश के लोगों ने पूर्ण आहुति डाली।