सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 26, 2026 6:56 pm

आज व कल के लिए ओरेंज अलर्ट ऊपरी इलाकों में बर्फ व निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर

शिमला:- राजधानी शिमला में आज सुबह से ही ठंडी हवाएं व रिमझिम बारिश हो रही है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई, ऊपरी क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। कई जगह बर्फबारी और बारिश का जारी है। बर्फ और बारिश का मौसम राहत लेकर आया है। आज व कल के लिए मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी किया है। ऊपरी इलाकों में बर्फ व निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है।

नारकंडा में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। शिमला जिला की ऊंची चोटियों नारकंडा व खड्डा पत्थर में तीन से चार इंच, दर्ज़ कि जबकि कुफरी में 2 इंच बर्फबारी दर्ज़ हुई है।

लाहौल स्पीति में बर्फबारी, केलंग में ढाई इंच, चम्बा पांगी के साथ लगते तिन्दी में एक फुट बर्फबारी दर्ज़ की गई। डलहौजी के लकड़मंडी में ताजा हिमपात से पहाड़ीयां सफ़ेद हो गई।

अटल टनल रोहतांग के आसपास भारी बर्फबारी में काफ़ी संख्या में पर्यटक और वाहन, एचआरटीसी बस में क़रीब 300 के लगभग पर्यटक फंस गए। प्रशासन की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर मनाली पहुंचाया है। आधी रात के समय तक पुलिस के जवानों और स्थानीय रेस्क्यू दल ने कड़ी मशक्कत के साथ भारी बर्फबारी में ऑपरेशन जारी रखा।