सबकी खबर , पैनी नज़र

October 23, 2026 5:30 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 23, 2026 5:30 am

सड़क सुरक्षा पर कार्यक्रम आयोजित

धर्मशाला, 21 दिसंबर, 2021- राजकीय स्नातकोत्तर  महाविद्यालय,  धर्मशाला में आज  सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए पोस्टर मेकिंग तथा  स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता करवाई गई।  जिसमें एनएसएस  के 15 स्वयंसेवकों, नेशनल कैडेट कॉर्प्स के 15 कैडेट्स और रोवर रेंजर्स के 15 स्काउट्स ने भाग लिया।
  इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश शर्मा, एनएसएस नोडल ऑफिसर  जिला कांगड़ा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला इकाई 1 डॉ. मलकीयत सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी इकाई 2 प्रोफेसर सलिल सागर, एनसीसी प्रभारी डॉ. मोनिका एवम् रेंजर्स एवं रोवर्स  की प्रभारी प्रो0  रीता उपस्थित रहे।