सबकी खबर , पैनी नज़र

September 28, 2026 10:41 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 28, 2026 10:41 pm

26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर पद यात्रा

शिमला 23 नवंबर, 2024:युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीनस्थ नेहरू युवा केंद्र संगठन हिमाचल प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा माई भारत के बैनर तले दिनाँक 26 नवंबर 2024 को राज्य स्तरीय संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है | नेहरू युवा केन्द्र संगठन की राज्य निदेशक श्रीमती इरा प्रभात ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य नागरिकों मुख्यतः युवाओ को अपने संविधान को जानने के लिए किया जा रहा है।

इसमें 500 युवाओं द्वारा पदयात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद संविधान की प्रस्तावना का वाचन, भारतीय संविधान के संवैधानिक मूल्यों और मौलिक सिद्धांतों पर कर्तव्य संवाद तथा मौलिक कर्तव्यों की शपथ आदि का आयोजन किया जाएगा |

यह पदयात्रा अम्बेडकर चौक (चौड़ा मैदान)से स्पोर्ट्स परिसर शिमला द मॉल तक आयोजित की जाएगी जिसमें नेहरू युवा केंद्र से जुड़े युवा, माई भारत के स्वयंसेवक, युवा सेवा एवं खेल विभाग के स्वयंसेवक एवं खिलाड़ी,कॉलेज,एवम स्कूलों के छात्र भाग लेंगे। कार्यक्रम में श्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू, माननीय मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा ये कार्यक्रम देशभर के सभी राज्य की राजधानियों में आयोजित किया जाएगा।