सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 30, 2026 3:09 am

बाइक व बस की टक्कर मे चार युवकों की दर्दनाक मौत

हिमाचल मे सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही पहाड़ी राज्य हिमाचल में सड़क दुर्घटनाएं नासूर बन गई है। घटना बद्दी (Baddi) के काठा में पेश आईं, यहां एक बाइक व बस की टक्कर मे चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। अहम बात ये है कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और चालक समेत किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। फ़िलहाल पुलिस ने मामल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्रारम्भिक जांच के मुताबिक सामने से आ रही बस (HP 02SA-5261) को बाइक (HP 12M-0758) चालक ने गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी। हादसे में घायल चारों युवकों को क्षेत्रीय अस्पताल काठा लाया गया, जहां से उपचार के बाद दो युवकों को पीजीआई रैफर किया गया। दो युवक काठा में ही उपचारधीन थे। चारों युवकों ने अस्पताल में उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया।मृतकों की पहचान बबलू (22) पुत्र चोखे लाल निवासी नोगंवा तहसील जिला बरेली उत्तर प्रदेश, अनुज (29) पुत्र मेकू लाल निवासी गल्लेली तहसील आंवला जिला बरेली उत्तरउत्तर प्रदेश, चंद्रसेन (30) पुत्र रामू लाल निवासी मैहरोली दाता गज तहसील जिला बदायूं उत्तर प्रदेश और जीतू (25) पुत्र मित्रपाल निवासी दोलारी तहसील व जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।