शिमला। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा 9 से 12 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय युवा महोत्सव/विकसित भारत यंग लीडर्स संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पूरे देश से इस संवाद में 3000 युवा भाग लेंगे। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश से भी चयनित 35 युवा इसमें प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ला इन प्रतिभागियों के दल को गुरुवार सुबह राजभवन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय युवा दिवस/स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में होगा।
Post Views: 26





