सबकी खबर , पैनी नज़र

September 6, 2026 12:23 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 6, 2026 12:23 am

पेट्रोल और डीजल में  तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं।

शिमला: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी। पेट्रोल और डीजल तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। अब गाड़ी में तेल भरवाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। बढ़ी हुई कीमतों का असर  दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर भी पड़ेगा की।
नई दरों के अनुसार शिमला में पेट्रोल 98.31 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, डीजल 90.27 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़कर 106.96 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इससे पहले शहर में पेट्रोल 95.17 रुपये और डीजल 87.16 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था।
राज्य सरकार ने विधानसभा बजट सत्र में संशोधित विधेयक पास कर अनाथ और विधवाओं के कल्याण के लिए अधिकतम 5 रुपये सेस लगाने का फैसला लिया गया था।
वीरवार को आबकारी एवं कर विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर लोकभवन से इस संशोधन विधेयक को मिली मंजूरी से विभाग के जिला अधिकारियों को अवगत कराया गया है।