सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 25, 2026 10:48 am

PM Narendra Modi in Lucknow Uttar Pradesh will get gift of 75 projects worth Rs 4737 crores

लखनऊ: देश की आजादी के 75वें वर्ष के खास मौके पर उत्तर प्रदेश को 75 परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है. मंगलवार को लखनऊ आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय और नगर विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय राष्ट्रीय ‘न्यू अर्बन इंडिया’ कान्क्लेव का शुभारंभ करेंगे. साथ ही, ₹4737 करोड़ की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे.

प्रधानमंत्री इस दौरान स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 1537.02 करोड़ की 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और 1256.22 करोड़ की 30 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इसी तरह अमृत में 502.24 करोड़ की 17 पेयजल परियोजनाओं का लोकार्पण और 1441.70 करोड़ की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय व नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में यह महोत्सव लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होगा.

करोड़ों में है इस दुर्लभ-विलुप्त जानवर की कीमत, पुलिस ने खरीद फरोख्त में लगे 15 तस्करों को किया गिरफ्तार

इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, हरदीप सिंह पुरी, कौशल किशोर, सहित देश के सभी राज्यों के नगर विकास मंत्री और विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी प्रतिभाग करेंगे. कार्यक्रम में भारत सरकार द्वारा नगरीय विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर सेमिनार एवं वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है, साथ ही आजादी के 75वें वर्ष पर 75 उत्कृष्ट हाउसिंग तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा. 

PM आवास योजना (शहरी) के 75,000 लाभार्थियों को चाभी
इसके अलावा, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी मिशन, अर्बन ट्रांसपोर्ट, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में अब तक की उपलब्धियों से सम्बंधित फिल्म का प्रदर्शन भी होगा. मंगलवार को शुभारंभ अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी पीएम आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 75 जिलों के 75,000 लाभार्थियों को डिजिटल माध्यम से चाभी भी सौपेंगे, तो स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की 10 स्मार्ट सिटीज की सफलता की 75 कहानियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी करेंगे. 

PM मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिनी विशेष समारोह का करेंगे शुभारंभ, देखें PHOTOS

समारोह में दिखेगी “नए भारत के नए उत्तर प्रदेश” की झलक
इस विशेष मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश के विभिन्न शहरों में संचालन के लिए 75 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा. तीन दिनी कार्यक्रम में “नए भारत का नया उत्तर प्रदेश-बदला नगरीय परिवेश” राज्य पवेलियन की थीम तय की गई है, जिसके अंतर्गत विभिन्न मिशनों का प्रस्तुतीकरण किया जायेगा. जिसमें स्टाल के केन्द्र में अयोध्या को प्रदर्शित करते हुए भव्य मॉडल का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन व स्मार्ट सिटी, अर्बन ट्रांसपोर्ट, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, मेट्रो, आदि के स्टॉल लगाए जा रहे हैं.

स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत प्रदेश के विभिन्न शहरों में कार्यान्वित आईसीसीसी/आईटीएमएस परियोजना का शहरों से लाइव प्रस्तुतीकरण भी होगा. उद्घाटन सत्र के बाद सेमिनार एवं वेबीनार के माध्यम से नगरीय विकास से संबंधित प्रौद्योगिकी पर चर्चा की जाएगी. एक विशेष सत्र में उत्तर प्रदेश में पीएम आवास योजना (शहरी) के क्रियान्वयन में अपनाई गई रणनीतियां, क्षेत्र विशिष्ट केस स्टडीज, प्रमुख उपलब्धियां, सीख एवं आगे की राह विषय पर चर्चा की जाएगी.

WATCH LIVE TV

Source link