Himdev News – पहाड़ की हर खबर
Himdev News – पहाड़ की हर खबर

जिला बाल संरक्षण इकाई, शिमला द्वारा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग में पॉक्सो अधिनियम, नशा निवारण, बाल सुरक्षा एवं अन्य बाल-संबंधी कानूनों और मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU), शिमला द्वारा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग में विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं विभिन्न सामाजिक चुनौतियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रीमती ममता पॉल शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (DPO), महिला एवं बाल विकास विभाग, शिमला तथा श्रीमती वंदना देवी, लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर, जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU), शिमला ने विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act), बाल अधिकारों, व्यक्तिगत सुरक्षा, अच्छे एवं बुरे स्पर्श की पहचान, नशे की लत (Drug Addiction), रैगिंग (Ragging) एवं बुलिंग (Bullying) जैसी समस्याओं तथा इनके दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जागरूक किया। साथ ही, विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के शोषण, दुर्व्यवहार या असहज परिस्थिति का सामना करने पर चुप न रहने तथा अपने अभिभावकों, विश्वसनीय शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
श्रीमती ममता पॉल शर्मा ने सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन गतिविधियों के दौरान सतर्क रहने, अनजान व्यक्तियों से ऑनलाइन संपर्क करने में सावधानी बरतने, अपनी निजी जानकारी, फोटो एवं वीडियो साझा न करने तथा फर्जी प्रोफाइल, संदिग्ध लिंक, साइबर बुलिंग एवं ऑनलाइन शोषण से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को किसी भी संदिग्ध या असहज ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में अपने अभिभावकों एवं शिक्षकों को तुरंत सूचित करने के लिए प्रेरित किया।
जागरूकता कार्यक्रम संवादात्मक एवं ज्ञानवर्धक रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न विषयों पर अपने प्रश्न पूछकर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
विद्यालय के प्राचार्य श्री रोशन लाल कंबोज एवं उप-प्राचार्या श्रीमती पूनम खेड़र ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके द्वारा विद्यार्थियों को प्रदान की गई महत्वपूर्ण जानकारी एवं सार्थक संवाद की सराहना की।
इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना, नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा उन्हें व्यक्तिगत, सामाजिक एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग एवं जिम्मेदार बनाना था।

Have something to say? Post your comment

जिला बाल संरक्षण इकाई, शिमला द्वारा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ठियोग में पॉक्सो अधिनियम, नशा निवारण, बाल सुरक्षा एवं अन्य बाल-संबंधी कानूनों और मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र की मजबूती का आधार: केवल सिंह पठानिया
विधायक केवल सिंह पठानिया ने रैत कांग्रेस कार्यालय में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकांश का मौके पर किया समाधान