सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 21, 2026 12:44 am

राजधानी शिमला में 2 अलग अलग स्थानों पर पुलिस ने चिट्टे के साथ 3 को गिरफ्तार किया है।

शिमला शिमला में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी शिमला में 2 अलग अलग स्थानों पर पुलिस ने चिट्टे के साथ 3 को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने शोघी बैरियर के पास चैकिंग में 2 चिट्टा तस्करों काे पकड़ा है। यह दोनों चंडीगढ़ से शिमला आ रही एक बस में सवार थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बस में 2 चिट्टा तस्कर सवार होकर शिमला आ रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शोघी बैरियर के पास नाका लगाया और आरोपियों को पकड़ा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों से पुलिस ने 10.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। आरोपियों की पहचान अक्षित गुप्ता और आशित शर्मा के तौर पर हुई है। दोनों शिमला के रहने वाले हैं।दूसरा मामला शिमला के लालपानी का है। सोमवार रात को पुलिस ने लालपानी में भी एक युवक को 2.05 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। युवक की पहचान राहुल सल्होत्रा के तौर पर हुई है। वह शिमला के बालूगंज का रहने वाला है। दोनों मामलों में पुलिस ने ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है तथा इनसे पूछताछ की जा रही है।