सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 25, 2026 2:52 pm

शिव बावड़ी मंदिर भूस्खलन की 12 दिन लाइव कवरेज को लेकर पूजा शर्मा देवभूमि अचीवर अवार्ड से सम्मानित

शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल से संबंध रखने वाली पत्रकार पूजा शर्मा को शिमला के कालीबाड़ी हाल में देवभूमि अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिमला लोस से सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।यह कार्यक्रम विशाल इवेंट गुरू प्रा.लि.के निदेशक विशाल शर्मा द्वारा आयोजित किया गया।इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवाओं और उत्कृष्ट हस्तियों को देवभूमि अचीवर अवार्ड से नवाजा गया। पूजा शर्मा लगभग। 10 साल से मीडिया में कार्यरत है और राजधानी के सभी बडे मीडिया हाउस के साथ काम कर चुकी है।अभी एमएनटी नाम से अपना चैनल चला रही है। समरहिल शिवबावडी मंदिर में 12 दिन रेस्क्यु आपरेशन में लगातार अपनी कवरेज को लेकर इन्हें देवभूमि अचीवर अवार्ड से नवाजा गया। पूजा ने इवेंट गुरू के सीईओ विशाल शर्मा का आभार जताया। उन्होने कहा कि शिव बावड़ी हादसा सभी समरहिल के लोगों के लिए हार्ट ब्रेक रहा और शायद ही इस हादसे के जख्म कभी भर सके।