सबकी खबर , पैनी नज़र

September 26, 2026 12:34 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 26, 2026 12:34 pm

Poor Children were appreciating Jacqueline Fernandez, Actress Gave them Chocolate | गरीब बच्चे कर रहे थे Jacqueline Fernandez की तारीफ, एक्ट्रेस ने गाड़ी रोककर दिया ये इनाम

नई दिल्ली: जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) एक बेहद हसीन और खुशदिल एक्ट्रेस हैं. उनकी एक मुस्कान ही लोगों को दिल पिघलाने के लिए काफी है, लेकिन एक्ट्रेस का दिल कुछ बच्चों ने पिघला दिया और वो खुद को रोक नहीं पाईं. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो कुछ गरीब बच्चों के साथ गुफ्तगू करती नजर आ रही हैं. 

जैकलीन का वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) सबसे बिजी अभिनेत्रियों में से एक हैं. फिल्मों के साथ-साथ वो लगातार म्यूजिक वीडियो में भी सक्रिय हैं. उनके सारे गाने करोड़ों में व्यूज लेकर आते हैं. जैकलीन फर्नांडिस इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी फैंस को मनोरंजन करने से पीछे नहीं हटती हैं. एक्ट्रेस लगातार अपनी स्टाइलिश तस्वीरों के साथ-साथ वीडियो भी पोस्ट करती हैं. जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez Video) का अब फिर से एक वीडियो सामने आया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है. 

बच्चों को दी चॉकलेट

जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस जैसे ही सड़क से गुजरती हैं उनके कार के पास कुछ बच्चे आ जाते हैं. वो उनकी हालिया फिल्म की खूब तारीफ करते हैं और साथ ही उनके नाम को भी काफी सुंदर बताते हैं. जैकलीन ये सब सुनकर काफी खुश हो जाती हैं और बच्चों को चॉकलेट देती हैं. उनका ये अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. (यहां देखें वीडियो)

जैकलीन की फिल्में

जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) हाल ही में  कॉमेडी हॉरर फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आईं. इस फिल्म में उनके अलावा यामी गौतम, सैफ अली खान और अर्जुन कपूर भी दिखे. जैकलीन जल्द ‘किक 2’ में सलमान खान के साथ, रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ और बच्चन पांडे में नजर आएंगी. जैकलीन फर्नांडीज को ‘हाउसफुल 3’, ‘रेस 3’, ‘ड्राइव’, ‘रॉय’ और ‘ब्रदर्स’ जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है. 

यह भी पढ़ें- छुट्टियों के बाद Kareena Kapoor का हुआ बुरा हाल, बदला-बदला सा दिखा रंग-रूप

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Source link