सुन्नी (हरिश गौतम) 25 फरवरी, 2023: विद्युत उप मंडल सुन्नी के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र नॉटीखड्ड के पास आवश्यक कार्य के चलते विद्युत उप मंडल सुन्नी के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों और विद्युत उप मंडल जलोग के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों के उपभोगताओं की विद्युत आपूर्ति 27 फरवरी 2023 को बाधित रहेगी
विद्युत उप मंडल सुन्नी के सहायक अभियंता पीसी हरनोट नें बताया कि 27 फरवरी को उपरोक्त क्षेत्रों में सुबह 9:00 से 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कार्य मौसम की अनुकूलता पर भी निर्भर करेगा। सहायक अभियंता पीसी हरनोट नें उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
Post Views: 36








