शिमला 28 मई 2026, ‘प्रभु कभी नहीं मरते’ का लोकार्पण समारोह शिमला के ‘ओल्ड गेयटी थिएटर’ में दिनांक 5 जुलाई, 2026 को प्रातः 11.30 बजे तय हुआ है। पुस्तक मेरे प्रिय मित्र एवं कवि स्व. श्रीनिवास श्रीकांत को सादर समर्पित है। हिमाचल प्रदेश के भाषा एवं संस्कृति विभाग के पूर्व निदेशक एवं हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. प्रेम शर्मा इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे तथा बशर्ते उस दिन शिमला में होते हुए, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के सचिव तथा सचिव, शिक्षा, कला, संस्कृति और भाषा राकेश कंवर ने इस समारोह में बतौर अध्यक्ष अपने आने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली एवं इसी विद्यालय के रंगमंच रंगमंडल, दोनों के पूर्व अध्यक्ष तथा उत्तर पूर्व संकृति केंद्र, इलाहाबाद (प्रयागराज) के पूर्व निदेशक सुरेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारेंगे। मुख्य वक़्ता सुदर्शन विशिष्ठ, अच्छर सिंह परमार, विजय पुरी, राधारमण शास्त्री, देवेंद्र गुप्ता और के. आर. भारती होंगे। मंच संचालन गिरिजा शर्मा करेंगी। आप सादर आमंत्रित हैं।





