सबकी खबर , पैनी नज़र

August 19, 2026 12:10 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 19, 2026 12:10 am

उपचार के दौरान कैदी की आईजीएमसी में मौत।

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 29 नवंबर, 2022 शिमला में एक विचाराधीन कैदी की इंदिरा
गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में
उपचार के दौरान मौत हो गई। गीता राम
(54) पुत्र स्वर्गीय जमना दास निवासी गांव मंडुप, नेहरा शिमला ग्रामीण का रहनेवाला था और हत्या के आरोप में कैथू जेल में बंद था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बालूगंज थाना पुलिस ने साल 2021 में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की हत्या के इसे गिरफ्तार किया था। गीताराम हत्या के मामले में अंडर ट्रायल पर था। 14 नवंबर की रात उसकी तबीयत खराब हुई और उसे उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया। इसके बाद से डाक्टरों की निगरानी में इसका उपचार चल रहा था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। डिप्टी जेलर कैथू एनआर भारद्वाज ने बताया कि मृतक कुछ समय से बीमार चल रहा था। अस्पताल में उपचार के दौरान इसकी मौत हो गई।