सबकी खबर , पैनी नज़र

August 17, 2026 6:49 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 17, 2026 6:49 am

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री 16 जुलाई को शिमला ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे

शिमला 15 जुलाई, 2026, प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 16 जुलाई, 2026 (वीरवार) को शिमला ग्रामीण क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। ये जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ एक धार्मिक आयोजन में भी शामिल होंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री प्रातः 10:00 बजे शिमला से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे और दोपहर 12:30 बजे चनावाग पहुंचेंगे। यहां वे जूद से खनारा लिंक रोड के शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके अतिरिक्त पटियार से बर्ती नाला (सितरीजायन मार्ग) तक बनने वाली लिंक सड़क का भी शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि मंत्री इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय (जीपीएस) जूद के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी करेंगे। इसके उपरांत वे ऐतिहासिक हरयाली साजी मेला, हरसिंग धार (बागल-भाजी) में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा स्थानीय लोगों से भी संवाद करेंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमों के उपरांत मंत्री दोपहर 2:30 बजे चनावाग से प्रस्थान कर सायं 5:00 बजे शिमला लौटेंगे। इस पूरे दौरे के दौरान मंत्री के साथ उनका निजी स्टाफ भी उपस्थित रहेगा।

प्रवक्ता ने कहा कि मंत्री का यह दौरा क्षेत्र में सड़क संपर्क को सुदृढ़ बनाने, शैक्षणिक अधोसंरचना को मजबूत करने तथा स्थानीय विकास कार्यों को गति प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण रहेगा। साथ ही, क्षेत्र की जनता को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को भी यह दौरा और मजबूत करेगा।