सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 11, 2026 3:59 pm

Raqesh Bapat is missing Shamita Shetty posted a romantic post |Shamita Shetty के बिग बॉस जाने पर उदास हुए Raqesh Bapat, कहा- तुम मेरे बगल में…

नई दिल्ली: बिग बॉस ओटीटी में एक-दूसरे के करीब आए शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और राकेश बापट (Raqesh Bapat) की नजदीकियां असल जिंदगी में भी दिखाई दे रही हैं. दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय बिताते नजर आ रहे हैं और कई बार तो उन्हें डेट पर जाते हुए भी स्पॉट किया गया. शमिता को बिग बॉस के घर में एंट्री मिल चुकी है और अब राकेश उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं. 

शमिता को मिस कर रहे राकेश

बिग बॉस ओटीटी में राकेश बापट (Raqesh Bapat) के साथ उनकी केमिस्ट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. शो खत्म होने के बाद भी दोनों कई बार साथ में लंच और डिनर डेट पर नजर आए. पैपराजी ने भी उन्हें काफी क्लिक किया. यहां तक कि राकेश बापट ने शमिता शेट्टी की बहन शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और मां से भी मुलाकात की. अब शमिता शेट्टी वापस बिग बॉस 15 में चली गई हैं. ऐसे में राकेश बापट निश्चित तौर पर उन्हें काफी मिस करने वाले हैं.

राकेश ने लिखा इमोशनल पोस्ट

राकेश बापट ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर कर बिग बॉस के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लिखा है, ‘आपको स्क्रीन पर देखकर थोड़ा अजीब लगेगा क्‍योंकि आप मेरे पास नहीं होंगी, लेकिन मुझे पता है कि आप बहुत बढ़िया परफॉर्म करेंगी. आप चमकेंगी, आप हम सभी को गौरवान्वित महसूस कराएंगी और मैं इस यात्रा में आपको सपोर्ट करने के लिए दिल से आपके साथ रहूंगा! आप प्रेरक हैं, आप स्ट्रॉन्ग हैं, आप यूनिक और वास्तविक हैं और मुझे विश्‍वास है कि आप जरूर चमकेंगी.’

 

 

शिल्पा ने किया रिएक्ट

राकेश की इस पोस्ट पर शिल्पा ने भी कमेंट किया है. एक्टर अर्जुन बिजलानी और नेहा भसीन ने भी इस पर हार्ट इमोजी डालकर कमेंट किया है. वहीं, बिग बॉस में जाने से पहले राकेश ने शमिता को क्या सुझाव दिया ये सवाल पूछने पर उन्होंने कहा, ‘मैंने लोगों की बातों या हरकतों पर उसे अधिक ओवर रिएक्ट करने के लिए नहीं कहा है. मैंने उसे टास्क में परफॉर्म करने के लिए कहा है. ये जिंदगी और मौत जैसा कुछ नहीं है. इसे आपको बहुत अधिक दिल पर लेने की जरूरत नहीं है.’

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta के नट्टू काका का निधन, कैंसर से जंग हार गए एक्टर घनश्याम नायक

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Source link