सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 13, 2026 5:46 pm

गत दिनों राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के लिए आईआईआरडी ने मंडी से प्रथम चरण में ब्लॉक लेवल पर चार दिवसीय प्रषिक्षण शिविर कि शुरूवात कि थीI

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 28/1/2022 आज शिमला के शनान स्थित आईआईआरडी कार्यलय में
चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला ( L-3) के पहले दिन जिला शिमला के विकास खड बसन्त पुर कि 10 पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधि मंडल, युवा मंडल व महिलामंडल के सदस्यों को प्रशिक्षित किया जा रहा है
इस राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के लिए आईआईआरडी सेवाएं प्रदान कर रहा है। आईआईआरडी संस्था को ग्रामीण लाभान्वित लोगों को प्रशिक्षण एवं सहयोग करने के लिए चयन किया गया है। प्रथम स्तर के पहले दिन जल शक्ति विभाग के स. ई ईनजियर दिपक अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वही इस अवसर पर आईआईआरडी के प्रबंध निदेशक डॉ0 एल सी शर्मा ,आईआईआरडी के एडमिन डारेक्ट सुषमा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे शिमला के विकास खण्ड बसन्तपुर से आए प्रतिनिधियो को संबोधित करते हुए आईआईआरडी के
इस अवसर पर आईआईआरडी के प्रबंध निदेशक डॉ0 एल सी शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि जिदा रहने के लिए वायु के बाद जल का दूसरा महत्व है उन्होंने कहा कि समय के साथ तौर तरिके कि भी बदलने की आवश्यकता है साथ ही उन्होंने कहा कि पानी को वैज्ञानिक दृष्टि से भी देखने कि आवश्यकता है साथ ही उन्होंने अलग अलग ब्लॉक से आए प्रतिनिधियो से अपने अनुभव खुलकर साझा करने की बात भी कही वही उन्होंने प्रतिभागीयो से इस सैमिनार से उम्मीदे जानी वही पानी की कितनी आवश्यकता है, पानी कहा से आए, पानी की गुणवत्ता को कैसे जाचे , पानी का सरक्षण कैसे जैसे मुद्दौ पर चर्चा कि गई
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जल शक्ति विभाग के स. ई ईनजियर दीपक अग्रवाल ने कहा कि प्रतिनिधियो से उनके गाँव और ब्लॉक में आ रही पानी कि समस्याओ को जाना और उन समस्याओ का निपटारा करने का आश्वासन भी दिया

इस अवसर पर प्रशिक्षण में प्रोजेक्ट प्रभारी हरिन्दर वर्मा और प्रोजेक्ट समन्वयक योगिता भी मौजूद रहे

सत्र में उन्हें न केवल विषय वस्तु की जानकारी प्रदान की गई बल्कि उनके लिए विविध प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से जल की महता और उसके संरक्षण का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया ।
राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उन समस्त लोगों तक नल के माध्यम से जल पहुंचाने का उठाया है जिनके पास या तो नल से पानी नहीं आता या पेयजल से वंचित है । इसके लिए गांव-गांव में पाईप के माध्यम से जल को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा । राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत केन्द्र सरकार, राज्य सरकार एवं विभाग इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सार्थक बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है जिसे संस्था द्वारा मुक्कमल किया जा रहा है ।