सबकी खबर , पैनी नज़र

September 22, 2026 3:07 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 22, 2026 3:07 am

सैहब कर्मियों की बहाली पर सहमति बनी।

शिमला: SEHB सोसाइटी वर्कर्स यूनियन सम्बंधित सीटू की मांगों को लेकर चल रही हड़ताल सात दिन बाद नगर निगम शिमला के महापौर व उप महापौर के साथ लिखित समझौते के बाद सम्पन्न हुई। समझौता वार्ता में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, राज्य सचिव बालक राम, जिला सचिव विवेक कश्यप, यूनियन अध्यक्ष जसवंत सिंह, महासचिव ओमप्रकाश, सलाहकार पाला राम, उपाध्यक्ष अमित भाटिया, कोषाध्यक्ष नरेश ठाकुर, सचिव राहुल, सुरेंद्र गिल, विकास मट्टू, प्रमोद कुमार, अनमोल, रोहित, नीरज, अशोक घारू, नागेश वाल्मीकन, विनोद, जितेंद्र मट्टू, राजकुमार, विकास नाहर, रोहित, मोनिका, नीतू, नम्रता, आशा, रूपा आदि मौजूद रहे। लिखित समझौता में 10 प्रतिशत वेतन बहाली व इसे सभी के लिए लागू करने, 4 – 9 – 14 पे स्केल सभी को लागू करने, 15 दिन की स्पेशल लीव बहाली व नौकरी से निकाले गए 41 सैहब कर्मियों की बहाली पर सहमति बनी।