सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 21, 2026 12:44 pm

पुरानी पेंशन बहाली तो नमूना मात्र आगे आगे देखो होता है क्या ।।।

शिमला हिमदेव न्यूज़ 15,जनवरी 2023: शिमला प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बलदेव ठाकुर ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के उस बयान का खंडन करते हुए कहा है जिसमे उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा पेंशन बहाली को केवल घोषणा मात्र कहा था ।
बलदेव ठाकुर ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को मालूम होना चाहिए कि वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु की सरकार ने पहली ही केबिनेट अपनी पहली ही केबिनेट मे पेंशन बहाली को मंजूरी देकर ये साबित कर दिया है कि प्रदेश की काँग्रेस सरकार सरकार की मशीनरी माने जाने वाले कर्मचारी वर्ग की समस्याओं को सुलझाने के लिए हमेशा कृतसंकल्प रही है । साथ मे मुख्यमंत्री सुखविंदर2 सिंह सूक्खु ने कर्मचारियों के देय एरियर का भुगतान भी कुछ समय बाद कर देने की बात कहकर ये साबित कर दिया कि कांग्रेस की कर्मचारियों की असली हितेषी है।
बलदेव ठाकुर ने बताया कि इसके विपरीत जयराम की भाजपा सरकार हमेशा से कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का काम करती रही और जब कर्मचारी अपनी पेंशन बहाली को लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम के पास गए तो कर्मचारियों पर लाठियां बरसाई गयी और उनपर झुटे केस बनाये गए। उन्होंने कहा कि आधी रात को किस तरह महिला कर्मचारियों को भी किस तरह जयराम सरकार ने विधानसभा गेट से जोर जबरदस्ती कर खदेड़ा था सबको मालूम है ।
बलदेव ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम सुखविंदर सिंह सूक्खु महिलाओं को 1500 रुपये मासिक पेंशन देने के लिए भी कमेटी गठित कर 30 दिन मे कमेटी को रिपोर्ट सौपने को कहा गया है और शीघ्र ही पात्र महिलाओं को भी 1500 रुपये पेंशन लग जायेगी द्वारा आम जनमानस के लिए अपने शुरुआती कार्यकाल मे ही जो शानदार कदम उठाए गए है उससे जयराम बौखला गए है और बौखलाहट के चलते अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे है ।
बलदेव ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अनाथ बच्चो जिनके मा बाप नही या उनका पालन पोषण कोई और कर रहा है उनको मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना शुरू कर एक महान कार्य किया है साथ मे उनको त्योहारों में विशेष बोनस की घोषणा भी की है जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। उन्होंने कहा कि इतना ही नही वर्तमान मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधीशों को निर्देश दिए है कि सर्दी के मौसम में कोई भी गरीब फूटपाथ न सोए ऐसा सुनिश्चित किया जाए और उनको उचित कम्बल और बिस्तर जिला प्रशासन द्वारा मुहैया करवाया जाए।
उन्होंने कहा माननीय मुख्यमंत्री ने वृद्ध आश्रम में रह रहे बुनुर्गो और दिव्यांगों को मौसम के अनुसार कपड़े बिस्तर इत्यादि खरीदने के लिए प्रतिवर्ष विशेष भत्ता देने की घोषणा भी की है जिससे ये साबित होता है कि वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सूक्खु बुजुर्गों के लिए मन मे कितना सम्मान रखते है ।
बलदेव ठाकुर ने कहा कि इसके विपरीत मुख्यमंत्री पूरे पांच साल तक समाज के हर वर्ग को नजर अंदाज करते रहे और जब जनता ने उनको सत्ता से बाहर किया अब जयराम बौखलाहट मे जनहित के हर निर्णय को झूठा बता रहे है ।
बलदेव ठाकुर ने कहा कि जयराम सरकार पूरे पांच वर्ध कर्जो पे कर्जे लेती रही और कर्ज के पैसों को अपने ऐशो आराम पर लगाती रही यंहा तक कि कर्जे की ब्याज तक नही दी। और अब जब सुखविंदर सिंह सूक्खु दिन रात आम जनमानस की भलाई के काम मे जुट गए है तो उल्टी सीधी बयानबाजी कर रहे है जो निंदनीय है ।
बलदेव ठाकुर ने कहा कि चुनाव के समय काँग्रेस ने जनता के दरबार मे 10 गारंटिया रखी थी और अब जब जनता ने सत्ता सौपी है तो मुख्यमंत्री हर जनहित के कार्य को गारंटियों की तरह अमलीजामा पहना रहे है जिससे भाजपा खेमा मायूस हो गया है।