सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 25, 2026 12:15 pm

Samastipur 3 people died in house collapse 2 children were rescued | समस्तीपुर: मकान गिरने से मौत की नींद सोए एक ही परिवार के 3 लोग, 2 बच्चों को बचाया गया

Samastipur:  बिहार के समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात मिट्टी से बने एक खपरैल मकान के गिर जाने से सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद हालांकि मलबे में दबे दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

आधी रात को गिरा मकान
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा पंचायत के हेतिमपुर गांव निवासी कैलाश राय के परिवार की लोग रविवार की रात खाना खाकर अपने घर में सोए हुए थे. आधी रात को खपरैल मकान भरभरा गिर गया.

ये भी पढ़ें-अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में गिरी बस, लोगों की सतर्कता से बची कई जिंदगियां

तीन लोगों की हुई मौत
घर के गिरने से हुई तेज आवाज के बाद ग्रामीण जुटे और राहत कार्य प्रारंभ कर दिया. इस बीच हालांकि मलबे में दब जाने से तीन लोगों की मौत हो गई. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी. पुलिस भी घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गई.

विद्यापतिनगर के थाना प्रभारी प्रारंजय कुमार ने सोमवार को बताया कि इस दुर्घटना में कैलाश राय की पत्नी सोनिया देवी (32) व पुत्री स्नेहा कुमारी (6) और उमेश राय की पत्नी रामसखी देवी (68) की मौत हो गई.

ये भी पढ़ें-Motihari: सिकहराना नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूबे, 6 शव बरामद

दो बच्चों का इलाज जारी
उन्होंने बताया कि दो बच्चे मलबे में दबे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मकान पुराना था और लगातार हो रही बारिश के कारण मकान गिरा हो सकता है.

उन्होंने बताया कि सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है तथा हादसे के शिकार हुए परिजनों को सरकारी सहायता के लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है.

(इनपुट-आईएएनएस)

Source link