सबकी खबर , पैनी नज़र

May 29, 2026 10:50 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 29, 2026 10:50 pm

श्री रामलीला क्लब सुन्नी द्वारा रामलीला मंचन के अंतिम दिन एसडीएम शिमला ग्रामीण निशांत ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 05 अक्तूबर 2022:
श्री रामलीला क्लब सुन्नी द्वारा रामलीला मंचन के अंतिम दिन एसडीएम शिमला ग्रामीण निशांत ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। रामलीला के महाप्रबंधक रमेश वर्मा और प्रधान जितेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि को रामलीला क्लब की ओर से शॉल और रामायण ग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि एसडीएम निशांत ठाकुर ने रामलीला के सफल मंचन के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी सभ्यता और संस्कृति को बचाने और आगे बढ़ाने में सहयोग देते हैं। इस अवसर पर उन्होंने रामलीला के सभी कलाकारों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान रामलीला क्लब के प्रधान जितेंद्र सिंह, महाप्रबंधक रमेश वर्मा, मंच संचालक भूपराम वर्मा, अध्यक्ष नगर पंचायत प्रदीप शर्मा, नायब तहसीलदार सलीम मोहम्मद, पार्षद अमित वर्मा आदि मौजूद रहे।