सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 12, 2026 2:58 pm

अपने पैशन को प्रोफेशन बनाकर पेश की अनूठी मिसाल

कुल्लू:नगर परिषद कुल्लू द्वारा इस बार फिर से कुल्लू महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कमेटी द्वारा 25 दिसम्बर से 31 दिसंबर तक होने जा रहे कार्यक्रमों की सूची पारित की गई है।कुल्लू कार्निवाल में स्टार नाइट कुशल वर्मा, सी०एम० तोषी, खुशबू भारद्वाज, गोपाल शर्मा, राज ठाकुर, गोपाल चौधरी रमेश ठाकुर सहित हिमाचल के नाटी के नाटी किंग ठाकुर दास राठी के नाम दर्ज की गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इस सूची में मैजिक शो के साथ स्कूल के बच्चों के कार्यक्रम को भी शामिल किया गया है। नगर परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मंहत और उपाध्यक्ष चंदन प्रेमी सहित समस्त मेला कमेटी ने आयोजन की समस्त तैयारियां विधिवत कर ली है। कुल्लू महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं का आगाज कुल्लू के दूरदर्शी और ऊर्जावान विधायक आदरणीय सुंदर सिंह करेंगे। इस महोत्सव में चार चांद लगाने के लिए लगवैली कुल्लू के होनहार युवा मंच संचालक सोम प्यारे भी कार्यक्रमों में बतौर पेशेवर एंकर शिरकत कर रहे हैं। गौर मतलब है कि सोम प्यारे ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा 2023-2024 के कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सभी दर्शकों को उनके बोलने के लहजे और शब्द चयन के साथ शायराना अंदाज ने सम्मोहित लिया था। जानकारी के अनुसार इस युवा मंच संचालक को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर सहित जम्मू और कश्मीर के गवर्नर एन० एन० वोहरा द्वारा सम्मानित किया गया है। स्कूल और कॉलेज टाइम से इनका जुड़ाव मंच से रहा है। कई स्थानीय मेलों में संचालन करने के बाद इन्होंने कॉरपोरेट जगत में 2011 से लेकर 2024 तक उतरी भारत में लगभग 700 से अधिक कार्यक्रमों में विधिवत संचालन किया है। मंच संचालन के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं को तलाशते हुए इन्होंने जिस तरह से हिमाचल में आगाज़ किया है वो काबिल ए तारीफ़ है। ये आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन रहे हैं कि हम कैसे अपने पैशन को प्रोफेशन बना सकते हैं सोम प्यारे इसकी जीती जागती मिसाल है। अपनी सफलता का श्रेय इन्होंने हमेशा की तरह अपने माता-पिता सहित गुरुजनों व अपने बड़े भाई फ़ौजी के० सी० कविराज को दिया है जिनके मार्गदर्शन और शुभाशीर्वाद की बदौलत वो छोटी सी उम्र में ये मुकाम हासिल कर पाए।