सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 10, 2026 11:45 am

Sherlyn Chopra does taunting post on Raj Kundra and shilpa shetty | Shilpa Shetty पर चुटकी के बाद अब Sherlyn Chopra ने राज को बनाया निशाना, ट्विटर बायो दिखाकर कसा तंज

नई दिल्ली: बिजनेसमैन और बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Kundra) के पति राज कुंद्रा की पोर्नोग्राफी केस में जमानत हो गई है. पूरे 62 दिन के बाद वो जेल से बाहर आ गए हैं. राज कुंद्रा (Raj Kundra) पर पॉर्न फिल्में बनाने और उन्हें एक एप्लिकेशन के जरिए पब्लिश करने के गंभीर आरोप लगे थे. राज को 50 हजार रुपये के मुचलके के बाद जमानत मिली है. राज कुंद्रा के घर पहुंचने से कुछ देर पहले ही एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा  (Sherlyn Chopra) ने ट्वीट किया है. शर्लिन ने हर बार की तरह इस बार भी राज पर तंज कसा है. 

राज कुंद्रा पर शर्लिन ने कसा तंज

एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) ने ट्वीट कर के राज कुंद्र पर चुटकी ली है. शर्लिन ने राज कुंद्रा का ट्विटर बायो शेयर किया है. राज कुंद्रा (Raj Kundra) के ट्व‍िटर बायो में लिखा है- ‘रास्तों का सही चुनाव ही जिंदगी है.’ इसका स्क्रीनशॉट साझा कर शर्ल‍िन ने तंज कसते हुए लिखा- ‘क्या प्यारा सा ट्व‍िटर बायो है’. बता दें, शर्लिन लगातार राज कुंद्रा पर आरोप लगाती रही हैं. उन्होंने न सिर्फ राज बल्कि शिल्पा शेट्टी पर भी गुस्सा जाहिर किया है. शर्लिन ने बीते दिन भी शिल्पा शेट्टी पर तंज कसा था. 

 

शिल्पा का भी बनाया था मजाक

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का वीडियो शेयर कर शर्लिन (Sherlyn Chopra) ने लिखा, ‘दीदी, आप तो नियमित रूप से योग और व्यायाम करती हैं तो माता वैष्णो देवी जी के पास चलकर जाने में दिक्कत क्यों हुई?’ दरअसल, ये वीडियो शिल्पा शेट्टी की वैष्णो देवी यात्रा का था. 

शर्लिन ने राज पर लगाए थे आरोप 

बता दें, FIR के मुताबिक इस मामले में राज कुंद्रा का नाम पुलिस के सामने शर्लिन चोपड़ा ने लिया था. पुलिस के मुताबिक शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) का कहना है कि उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री में लाने वाले राज कुंद्रा (Raj Kundara) ही हैं. हर प्रोजेक्ट के लिए शर्लिन चोपड़ा को 30 लाख रुपये की पेमेंट मिलती थी. शर्लिन के मुताबिक उन्होंने इस तरह के 15 से 20 प्रोजेक्ट किए हैं.

19 जुलाई को राज हुए थे गिरफ्तार

बता दें, याद दिला दें, राज कुंद्रा (Raj Kundra) को 19 जुलाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसके बाद से वह लगातार कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे थे. राज कुंद्रा पर पॉर्न फिल्में बनाने और वेब एप्लीकेशन पर पब्लिश करने का आरोप लगा था. इस मामले में कई एक्ट्रेस ने भी राज पर आरोप लगाए थे, इनमें शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे का नाम शामिल था. इस मामले में शिल्पा (Shilpa Shetty) से भी पूछताछ की गई थी, जिसमें उन्होंने साफ कह दिया था कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था. यहां तक कि शिल्पा शेट्टी ने ये भी कह दिया कि उनको इस बारे में कोई जानकारी भी नहीं थी. 

शिल्पा ने संभाला परिवार

बात करें, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) की तो पति की गिरफ्तारी के बाद से ही शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) बहुत हिम्मत से पूरे परिवार को संभालती नजर आईं. शिल्पा ने हर तरह से परिवार को इस मुश्किल वक्त से उबारने का काम किया. उन्होंने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स भी पूरे किए. वो लगातार सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहीं. 

ये भी पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के घर पहुंचते ही दिया ऐसा रिएक्शन, जाहिर की दर्द भरी फीलिंग्स

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Source link