सबकी खबर , पैनी नज़र

June 11, 2026 11:15 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 11, 2026 11:15 pm

शिमला 11 जून, 2026, शिमला ग्रीष्मोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में स्वास्थ्य मंत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हिमाचल प्रदेश कर्नल डॉ धनिराम शांडिल ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित किये जा रहे 5 दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 की चौथी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस दौरान उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने मुख्यातिथि को शाल, टोपी और स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उपायुक्त ने विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, विधायक मलेंद्र राजन और डॉ दीपाली को भी सम्मानित किया।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त शिमला सचिन शर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा सहित अन्य गणमान्य अतिथि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।