सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 11, 2026 11:33 am

नगर पंचायत सुन्नी में श्रीकृष्ण रासलीला की धूम

सुन्नी ( हरीश गौतम ) 17 अगस्त, 2022: नगर पंचायत सुन्नी के दशहरा मैदान में सात दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला का शुभारंभ हुआ। वृंदावन की अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्री कौशल किशोर कृपा धार्मिक यात्रा एवं सांस्कृतिक आयोजन समिति ट्रस्ट के कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन किया जा रहा है। रासलीला के पहले दिन कलाकारों ने कंस के अत्याचार, वासुदेव-देवकी विवाह, व श्री कृष्ण जन्म का सुंदर मंचन और राधा-कृष्ण कीर्तन से माहौल को कृष्ण भक्तिमय पूर्ण कर दिया। रासलीला के सूत्रधार व्यास, पवन देव चतुर्वेदी ने बताया कि वृंदावन से रासलीला के कलाकारों की 20 सदस्य टीम आई हुई है जो 7 दिनों तक भगवान श्री कृष्ण की सुंदर लीलाओं, भगवत कीर्तन और झांकियों का मंचन करेगी। व्यास पवन देव चतुर्वेदी सहित रासलीला के आयोजक श्री रामलीला क्लब के प्रधान जितेंद्र सिंह, समाजसेवी सीमा सोनी और सिम्पी शर्मा ने लोगों से दशहरा मैदान में चल रही भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं के दर्शन करने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया है।