सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 8, 2026 10:00 am

श्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के लोनी बुद्रुक में आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीण जनों, श्रमिक और मजदूर भाई बहनों के साथ किया संवाद

विकसित भारत: जी राम जी एक्ट, 2025 के अंतर्गत गांव की ज़रूरत का कोई भी काम कराया जा सकता है, लेकिन यह फैसला ग्राम सभा करेगी: श्री शिवराज सिंह चौहान
अब मज़दूरी एक सप्ताह के भीतर देना अनिवार्य है : श्री शिवराज सिंह चौहान
अगर 15 दिन में भुगतान नहीं हुआ, तो मज़दूर को 0.05% अतिरिक्त मज़दूरी ब्याज के रूप में मिलेगी: श्री शिवराज सिंह चौहान
इस योजना में एक-तिहाई यानी 33% काम महिलाओं को देना अनिवार्य किया गया है: श्री शिवराज सिंह चौहान
राज्य सरकारों को अधिकार दिया गया है कि वो कटाई-बुवाई के समय अधिकतम 60 दिन तक मजदूरों को कृषि कार्य में लगाने के लिए अधिसूचना जारी कर सकें: श्री शिवराज सिंह चौहान
प्रशासनिक व्यय को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दिया गया है, ताकि रोजगार सहायकों ने वेतन में देरी और भुगतान रोके जाने की समस्याएं न हों : श्री शिवराज सिंह चौहान