सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 20, 2026 4:43 pm

बीएसएनएल कॉलोनी सेक्टर 2 न्यू शिमला में कुत्तों के द्वारा काटे जाने से हालात गंभीर

शिमला हिमदेव न्यूज़ 09 फरवरी, 2023: मनुष्यों को काटे जाने का समाचार हर रोज़ आने लगा है, बीएसएनएल कॉलोनी सेक्टर 2 न्यू शिमला में हालात गंभीर है। एक सदस्य पर 10 -12 कुत्तों के झुण्ड ने हमला कर दिया जिस कारण इन सदस्य को कुत्तों के द्वारा काटे जाने से टांग पर गंभीर ज़ख़्म हो गई हैं। बीएसएनएल कॉलोनी सेक्टर 2 न्यू शिमला में कुत्तों की संख्या अत्याधिक बढ़ रही है, सेक्टर 2 न्यू शिमला में तो हालात और भी गंभीर होती जा रही है। न्यू शिमला के मिडिल बाजार के आस पास पिछले दो साल में कुत्तों की चार नई झुण्ड तैयार हो गयी है इन झुंडों के आपस के झगडे को तो क्षेत्र के निवासी जैसे तैसे झेल लेते थे, किन्तु अब तो इन कुत्तों का झुण्ड काटने पर उतारू हो चूका है। इस क्षेत्र में तीन स्कूल भी है और चंद दिनों बाद हज़ारों बच्चे और अभिभावक यहाँ से हररोज़ दो दफा गुज़रेंगे जिस कारण मनुष्य और कुत्तों की इन टोलियों के बीच अवांछित आमना -सामना भी होने कि पूरी पूरी सम्भावना है। यहाँ के निवासियों एवं स्कूली छात्रों की सुरक्षा के लिए उपयुक्त कार्यवाही करने के लिए प्रशासन कड़ी कारवाई करे ताकि न्यू शिमला सेक्टर 2 की जनता राहत की सांस ले सके।