सबकी खबर , पैनी नज़र

August 19, 2026 11:20 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 19, 2026 11:20 pm

एसजेवीएन ने अपनी सभी परियोजनाओं एवं कार्यालयों में ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का शुभारंभ किया।

श‍िमला,18.05.2026 : श्री भूपेंद्र गुप्ता, अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने एसजेवीएन के कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ के दौरान एसजेवीएन द्वारा अपनी सभी परियोजनाओं एवं कार्यालयों में आयोजित की जा रही समस्त गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लें।
श्री अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) ने निगम मुख्यालय, शिमला में श्री पंकज पोरवाल, मुख्‍य सतर्कता अधि‍कारी, एसजेवीएन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर, श्री अजय कुमार शर्मा ने कहा कि सामूहिक प्रयासों के माध्यम से, एसजेवीएन का उद्देश्य सतत कार्यों को बढ़ावा देना और स्थानीय समुदायों के मध्‍य अधिक जागरूकता सृजित करना है।सतत विकास के दृष्टिकोण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ कर रहा।