सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 11, 2026 4:31 am

शिमला के विभिन्न क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू सड़क मार्ग यातायात के लिए पूर्ण रूप से अवरुद्ध

शिमला-रामपुर सड़क मार्ग,नारकंडा चौपाल-देहा सड़क मार्ग ,खिड़की रोहड़ू सड़क मार्ग,खड़ापत्थर
कुफरी-चायल सड़क चिनिबंग्ला कुफरी
उपरोक्त सड़क मार्गों पर अपनी यात्रा न करें और अत्यधिक आवश्यकता होने पर सुरक्षित मार्गों से यात्रा करें।
इसके अलावा कुफरी में भी बर्फबारी हो रही है, गाड़ियां स्किड हो रही हैं। कृपया सावधानी पूर्वक अपना वाहन चलाएं। जिले में बर्फबारी लगातार जारी है। नारकंडा में अधिक बर्फबारी के कारण लोगों की सुविधा व सुरक्षा के कारण वाहनों को वाया बसंतपुर भेजा जा रहा है। खड़ा पत्थर में लगातार बर्फबारी के कारण सड़क पर काफी फिसलन बढ़ गई है। सभी लोगों से निवेदन है कि यदि आवश्यक हो तभी घर से निकले और वाहन संभलकर चलाएं।