सबकी खबर , पैनी नज़र

July 16, 2026 1:52 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 16, 2026 1:52 am

धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द को मिलती है नई मजबूती : राजीव राणा

शाहतलाई: 02 जनवरी 26, गांव मरुड़ा, शाहतलाई में दिलबाग नगर जालंधर कमेटी द्वारा आयोजित 10वें विशाल जागरण एवं भंडारे में श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर राजीव राणा, सदस्य हिमाचल प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं प्रदेश चेयरमैन असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (के.के.सी.) ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव राणा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सौहार्द को नई मजबूती मिलती है। ऐसे आयोजन न केवल सनातन धर्म की परंपराओं को जीवंत रखते हैं, बल्कि समाज को जोड़ने और सकारात्मक दिशा देने का भी कार्य करते हैं।
बाबा बालक नाथ जी की पावन ज्योति के समक्ष आयोजित जागरण में भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जागरण में भाग लिया तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में श्री राम मूर्ति ठाकुर, वरुण ठाकुर, सोनू वर्मा, पंडित राधे राधे, वंश वर्मा, शैली मोगला, सचिन चोपड़ा, मुदित शर्मा, अमित वर्मा, तरुण एवं लक्की का विशेष योगदान रहा। आयोजक कमेटी ने मुख्य अतिथि राजीव राणा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।