सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 25, 2026 4:06 am

son told how he died in his previous life his woman was surprised to hear this talk of rebirth video goes viral | बेटे ने मां को सुनाई पुनर्जन्म की खौफनाक कहानी, बताया पिछले जन्म में कैसे हुई थी मौत

नई दिल्ली. पुनर्जन्म से जुड़ी हुई कई मान्यताएं हैं. कुछ लोगों का मानना है कि हर इंसान का पुनर्जन्म होता है, वहीं कई लोग इस पर यकीन नहीं करते.आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, एक महिला ने सोशल मीडिया पर बताया कि उसके बेटे को पिछले जन्म की बातें याद हैं. 

अंग्रेजी अखबार डेलीस्टार में छपी एक खबर के अनुसार यूएस के टेक्सास में रहने वाली एना नाम की महिला ने अपने टिकटॉक अकाउंट पर अपने साथ हुई अजीबोगरीब घटना शेयर की है. महिला ने बताया कि उसके बेटे की पिछले जन्म में एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. महिला के अनुसार ये बात उसे उसके बेटे ने बताई. महिला ने अपने बेटे के साथ हुई इस बातचीत का वीडियो शेयर किया. महिला मे ये वीडियो एक कार में शूट किया. 10 मिनट के इस वीडियो में उसके बेटे ने चौकाने वाली बातें बताईं. उसने बताया कि पिछले जन्म में जब वो सड़क से गुजर रहा था तब उसकी मौत एक्सीडेंट में हुई थी. मौत के समय वो बच्चा था. अब फिर से उसने महिला के बेटे के रूप में जन्म लिया है.

ये भी पढ़ें: France: एक साल में बंद हुईं 30 मस्जिदें, वजह जानकर होगी हैरानी

बेटे की बातें सुनकर दंग रह गई महिला

जब एना के बेटे ने उसे पिछले जन्म की बातें बताईं, तो महिला ये सब सुनकर दंग रह गई. महिला ने बताया कि अपने बेटे से बात करने के बाद उसके मन में डर बैठ गया. जिस तरह से उसके बेटे ने सारी बातें बताईं, ऐसा लग रहा था जैसे उसने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी थी. बच्चे के बताने का तरीका भी डराने वाला था. उसने अपनी मौत का तरीका और उम्र भी बड़े आराम से अपनी मां को बताई.

ये भी पढ़ें:  Marriage में एक पीस ज्यादा खाया केक, Couple ने गेस्ट को भेज दिया बिल; लोग बोले- कंजूसी की भी हद होती है

वीडियो हुआ वायरल

महिला और उसके बेटे की इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग जमकर वीडियो को शेयर कर रहे हैं. वीडियो पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स भी आ रहे हैं. कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ये वाकई चौंकाने वाला मामला है. वहीं एक यूजर ने लिखा कि कई लोगों को अपने पुनर्जन्म की बातें याद रह जाती हैं लेकिन ऐसा बहुत कम ही होता है.

LIVE TV

Source link