सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 31, 2026 6:14 pm

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विशेष

हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति तथा जन स्वास्थ्य अभियान के संयुक्त तत्वाधान में “स्वास्थ्य संवाद शृंखला” के तहत समिति के संजौली स्थित राज्य कार्यालय में 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाएगा।
हमें आपको यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि इस मौके पर समिति एक नई पहल कर रही है।
समिति कार्यालय में 7 अप्रैल को एक “जन स्वास्थ्य केंद्र” का शुभारंभ किया जायेगा। जिसमें हर महीने के पहले रविवार को समिति से जुड़े शुभचिंतक डॉक्टर्स और विशेषज्ञ ब्लड शुगर, डायबिटिज़, ई.सी.जी, ऑक्सीजन लेवल आदि की जाँच करेंगे।
इसके आलावा समय-समय पर छात्रों, युवाओं, बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गो आदि के लिए तनाव, चिंता, अवसाद, परीक्षा के बोझ, नशा मुक्ति आदि मुद्दों पर परामर्श (Counselling) सहायता भी प्रदान की जायेगी।
यह कार्य ज्ञान विज्ञान समिति एवं जन स्वास्थ्य अभियान से जुड़े प्रदेश व देश के स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के सहयोग से किया जाएगा।
हमें ख़ुशी है कि “जन स्वास्थ्य केंद्र” के लिए यथासहयोग हेतु IGMC के हृदय रोग विभाग, मनोचिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष, सामुदायिक चिकित्सा, HPU से मनोविज्ञान विभाग एवं अन्य विभागों तथा सेवानिवृत विशेषज्ञों ने अपनी सहमति दी है।
7 अप्रैल रविवार को इस केंद्र का शुभारम्भ डॉ पी.सी. नेगी जी करेंगे। अत: आप 7 अप्रैल रविवार को 11 बजे इस सामाजिक पहल में भागीदार बनें

आभार

सत्यवान पुण्डीर
राज्य सचिव
HGVS & JSA, HP